Friday, May 1, 2015

"आ जाओ
वरना फिर रो देंगे हम
तुम्हें खोकर
खुद को खो देंगे हम
आ जाओ वरना फिर रो देंगे हम

बहुत मुश्किल से
बहुत अरसों बाद
मुझे मिले हो तुम
तुम ना आये
तो सारी खुशियां खो देंगे हम
आ जाओ वरना फिर रो देंगे हम

गलतियां फिर नहीं करेंगे
ऐसा कैसे कहें तुमसे
खता होगी हमसे
होती रहेगी
तुम्हें माफ़ करना होगा
मुझे बच्चों सा सम्भालना होगा
मेरे जैसे तुम भी हुए तो
ये जिंदगी ही खो देंगे हम
आ जाओ वरना रो देंगे हम

मैं जितनी बार कहता हूँ
कि जाओ अब नहीं मिलूंगा तुमसे
जाओ अब जा रहा हूँ दूर तुमसे
ना जाने क्यों उतना ही
तुम्हारे करीब आने लगता हूँ मैं
ना जाने क्यों उतना ही
तुम्हें सोचने लगता हूँ मैं
जो दूर गए तुम हमसे
तो सारी उम्मीदें ही खो देंगे हम
आ जाओ
आओ ना
आ भी जाओ
अब तो आ जाओ
कितना सताओगे
कब से रो रहा हूँ
और कितना झूठ बोलूं कि रो देंगे हम
रो रहे हैं कब से
आओ
आसुंओं को पोंछ दो तुम
आओ कोई सजा दो मुझे
पर थोड़ा सा ही सही
प्रिय हंसा दो मुझे
प्रिय हंसा दो मुझे!!!"

-शशिष@8.20pm

No comments: