Tuesday, May 14, 2013

लड़की

जैसे तुम एक "खिलौना"
और सब के सब "बच्चे"
मुझे इस बात का डर नहीं कि.....
वे तुम्हें खेलते जायेंगे
डर तो इस बात का है
कि वो कहीं तुम्हें तोड़ न दें ....
कहीं गिरा न दें तुम्हें किसी ऊंचाई से .....
और फिर डर तो इस बात का है कि .....

तुम्हें जोड़ने के बजाये
कहीं दूसरा खरीदने न निकल जाये 
बाज़ार में!

No comments: