Wednesday, April 29, 2015

"कीजिये बात
या ना कीजिये
पर किसी को कभी
नज़रअंदाज़ ना कीजिये

वो लोग जो चाहते हैं आपको
वहीं खोजते हैं आपको हर पल हर घड़ी
जरुरी नहीं कि सारा वक्त दीजिये
पर किसी को कभी
नज़रअंदाज़ ना कीजिये

कोई नहीं जानता
कि कौन बना है किसके के लिए
कोई नहीं जानता
कि कौन रहेगा कितने पलों के लिए
दिल दीजिये
या ना दीजिये
पर किसी को कभी
नज़रअंदाज़ ना कीजिये!!!"

-शशिष@8.37pm

No comments: