Thursday, August 2, 2012

"तू और तेरा होना"

तेरे साथ
कुछ कदम
जैसे जिन्दगी के साथ
हो सौ कदम

तेरे चंद शब्द
जैसे जिन्दगी का पूरा गीत

तेरे लबो की वो
हल्की सी तबस्सुम
जैसे जिन्दगी की
तमाम खुशियाँ

तेरे हाथों के
मेहँदी का वो रंग
जैसे जिन्दगी का इन्द्रधनुष

तेरे काँधे पे
वो मेरा सर
जैसे जिन्दगी के सारे
ग़मों का सहारा कोई

तेरे निगाहों में
वो मेरी तस्वीर
जैसे जिन्दगी का
दुनिया के नज़रों में होना

तू और तेरा होना
जैसे मेरी जिन्दगी की साँसों का चलना.

No comments: